शिमला/कमल भारद्वाज- शहर के रिज मैदान पर बनी राज्य स्तरीय लाइब्रेरी के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तोहफा दिया है। उन्होंने इस पुस्तकालय को सर्दियों में भी सुबह सात बजे से लेकर शाम आठ बजे तक करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
पुस्तकालय को खोलने का समय बढ़ाने के लिए छात्रों की ओर से मांग की गई थी। इसके बाद ये निर्देश जारी हुए हैं। अभी ये पुस्तकालय सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक खुलता है। हालांकि गर्मियों में ये सुबह सात से लेकर शाम सात बजे तक खुली रहती है। अब छात्रों को परेशानी हो रही थी, अब इस मांग के पूरा होने के बाद छात्र 24 घंटे इस पुस्तकालय को खोलने की मांग करने की तैयारी है। छात्र नितेश कुमार, छात्रा वंशिका ठाकुर ने कहा कि सीएम ने उनकी मांग को पूरा किया है। आने वाले दिनो में उन्हें 24 घंटे पुस्तकालय खुलने के निर्देश होने की भी उम्मीद है।
अब सर्दियों में कर सकेंगे ज्यादा पढ़ाई
इस लाइब्रेरी में शिमला शहर के बहुत जगह से छात्र पढ़ने आते है। रोजाना ये लाइब्रेरी छात्रों से भरी रहती है। इस लाइब्रेरी में वहीं लोग पढ़ने आ सकते है। जिन लोगों ने इसकी मेंबरशिप ली है और वहीं किताबें पढ़ने के लिए घर भी ले जा सकते हैं।
अंग्रेजों ने किया था स्टेट लाइब्रेरी का निर्माण
शिमला के रिज मैदान पर अंग्रेजों ने 1860 में स्टेट लाइब्रेरी बनाई थी, ताकि शहर के बीचोंबीच लोगों को पढऩे की जगह मिल सके। इस लाइब्रेरी को चलाने का जिम्मा तब म्यूनिसिपल कमेटी को दिया गया था। देश आजाद हुआ तो यह पहले कमेटी और फिर शिमला नगर निगम इस लाइब्रेरी को चलाता रहा, लेकिन 1986 में इस लाइब्रेरी को शिक्षा विभाग ने अपने अधीन लिया, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसकी हालात नहीं सुधारी।
