मंडी/परी शर्मा- कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर में मशरूम के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान महिलाओं और पुरुषों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडी जिला से 18 के तकरीबन प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शिविर में मशरूम की विभिन्न किस्मों के बारे में बारीकी से जानकारी दी जा रही है ।
केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ पंकज सूद ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडी जिला से 18 के तकरीबन प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिनको मशरूम की विभिन्न किस्मों के बारे में बारीकी से जानकारी दी जा रही है ।उन्होंने कहा है कि इस मशरूम की खेती के बारे में मंडी जिला में महिलाओं का खासा रुझान देखने को मिल रहा है। इस पांच दिवसीय शिविर का समापन शनिवार को किया जा रहा है। जिसमें नाबार्ड के डीडीएम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
