शिमला:कमल भारद्वाज- सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवं सेवार्थ विद्यार्थी ने शिमला शहर में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व कंबल वितरित किए गए। इस वर्ष के नवंबर माह से लगातार वस्त्र बांटने की कड़ी को ट्रस्ट ने एक बार फिर गति दी है। रविवार को ट्रस्ट एवं SFS(सेवार्थ विद्यार्थि) शिमला के कार्यकर्ताओं ने पंथाघाटी, बस स्टैंड, तारा देवी आदि विभिन्न स्थानों पर वस्त्र व कंबल वितरित किए।
ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट वर्ष 2016 से ही विभिन्न सामाजिक कार्य जैसे वस्त्र वितरण, रक्त दान, मुफ्त कोचिंग एवं मेडिकल कैम्प, वंचित वर्ग को सहायता आदि का कार्य करता है। कोविड काल में ट्रस्ट ने सराहनीय कार्य किए हैं , जिसमें भोजन वितरण, फेस मास्क, पीपीई किट दवाइयों आदि का वितरण मुख्यतः है। सुरिन्दर शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष सर्दियों में ज़रूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण का कार्य करता है। इस मौके पर ट्रस्ट सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा, ट्रस्ट सह सचिव डॉ नितिन व्यास, ट्रस्ट सदस्य डॉ रमेश, रिंकू व ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
