बिलासपुर:सुभाष ठाकुर- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार की मिलीभगत से प्रदेश के एसीसी व अंबूजा सीमेंट प्लांट बंद हुए हैं। वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी इस अहम मसले को लेकर गंभीर नहीं है।
बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में सुरजीत ठाकुर ने कहा है कि हजारों लोगों का रोजगार खत्म होने को है। वहीं, भाजपा नेता व कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ट्रक ऑपरेटरों के साथ खड़ी है। ऑपरेटरों के आंदोलन में पार्टी भाग लेगी। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप की मनमानी इस तरह बढ़ गई है कि ऑपरेटरों पर ढुलाई भाड़ा कम करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। जबकि पैट्रो पदार्थों के दामों में कोई भी कटौती नहीं हुई है। ऐसे में ऑपरेटरों को नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की मनमानी सहन नहीं होगी। ऑपरेटरों के हितों के लिए पार्टी आंदोलन करेगी।
