नाहन: देवेन्द्र कुमार- सिरमौर जिला के ग्रामीण इलाकों में रेडक्रॉस वाहन के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से सिरमौर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस दी गई है जिसे आज डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मीडिया से बात करते हुए डीसी रामकुमार गौतम ने कहा कि रेडक्रॉस का यह वाहन सिरमौर जिला के सभी ग्रामीण इलाकों में जाएगा जिसके जरिये एक और जहाँ लोगों को जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान करेगा । वही मौके पर कई प्रकार के टेस्ट भी मौका पर ही किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से चिकित्सकों की विशेष टीम भी रेडक्रॉस वाहन के साथ रहेंगी। डीसी ने बताया की रेडक्रॉस द्वारा समय समय जरूरतमंद लोगों आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
