कुल्लू/मनमिन्दरअरोडा- हिमाचल प्रदेश में टैक्सियों में जो जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। उसका टैक्सी ऑपरेटर को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार इस विषय पर जल्द से जल्द निर्णय लें और इन जीपीएस सिस्टम को टैक्सियों से हटाया जाए। यह मांग कुल्लू टैक्सी यूनियन ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष रखी है।
कुल्लू में टैक्सी ऑपरेटरों ने सरकार से की ये मांग
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर कुल्लू टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए टैक्सी यूनियन के चेयरमैन कविंद्र ठाकुर ने कहा कि जीपीएस सिस्टम लगाने वाली कई कंपनियां प्रदेश से भाग चुकी है। ऐसे में अब एक कंपनी ही जीपीएस सिस्टम लगा रही और उसके दाम भी काफी ज्यादा है। कविंद्र ठाकुर का कहना है कि जीपीएस सिस्टम ना होने के चलते टैक्सी के कागजात पूरे नहीं हो पा रहे हैं जिसका नुकसान टैक्सी आपरेटरों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस सरकार से मांग है कि वे जल्द से जल्द टैक्सियों में लगे हुए जीपीएस सिस्टम को रद्द करें। वही कविंद्र ठाकुर ने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर पहले भी प्रदेश सरकार से टैक्सी के परमिट को बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन किसी भी सरकार के द्वारा उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। कविंद्र ठाकुर का कहना है कि परमिट को अवधि को 10 साल से 15 साल तक किया जाना चाहिए। ताकि टैक्सी ऑपरेटर को इसका लाभ मिल सके।
