नाहन:देवेन्द्र कुमार- हिमाचल प्रदेश में बीजेपी अपने सभी 17 संगठनात्मक जिलों में 1 वर्ष के भीतर सभी कार्यालयों का निर्माण कार्य पूरा करवाएगी । नाहन में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने यहां बन रहे पार्टी के जिला कार्यालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
17 संगठनात्मक जिलों में बनेगे पार्टी कार्यालय
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी ने अगले 1 वर्ष के भीतर पूरे प्रदेश में सभी 17 संगठनात्मक जिलों में अपने कार्यालय बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी जिलों में एक ही तरह के कार्यालय बना रही और मौजूदा समय में कई जिलों में पार्टी के कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सभी संगठनात्मक गतिविधिया इन कार्यालयों में होगी और यहां पार्किंग सुविधा के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के रहने के लिए भी व्यवस्था होगी।
सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि बीजेपी शिमला में प्रदेश स्तर पर प्रदेश स्तरीय कार्यालय का निर्माण करने जा रही है। जिसके लिए जल्द ही भूमि का चयन किया जाएगा । यह कार्यालय आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा ताकि प्रदेश भर से यहां पहुंचने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को सुविधा मिल सके।
