कुल्लू:मनमिंद्र अरोड़ा- कुल्लू नगर परिषद के तहत अमृत योजना के जो कार्य अभी बचे हुए हैं। उन्हें 31 मार्च 2023 से पहले स्वीकृत कर दिया जाएगा और उसके टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा कर दिया जाएगा। ताकि अमृत योजना के तहत मिली धनराशि का नगर परिषद कुल्लू में सदुपयोग हो सके। यह बात नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कही।
पैराग्लाइडिंग साइड के चयन के लिए एनओसी जारी
जिला कुल्लू के मुख्यालय के अखाड़ा बाज़ार में नगर परिषद के कार्यालय में बुधवार को अम्रुत योजना के कार्यों की समीक्षा भी की गई। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि विधानसभा चुनावों के चलते कुछ कार्यों के टेंडर नहीं हो पाए थे। ऐसे में अब अमृत योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों के टेंडर करने की अनुमति भी दे दी गई है। वही ढालपुर मैदान में पैराग्लाइडिंग साइड के चयन के लिए भी नगर परिषद कुल्लू के द्वारा एनओसी जारी कर दी गई है। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत का कहना है कि पीज से पैराग्लाइडर ढालपुर मैदान में उतरेंगे और इससे यहां पर पर्यटन के क्षेत्र में भी ढालपुर व साथ लगते इलाके विकसित होंगे। ऐसे में एसोसिएशन के साथ में बात की गई है और मैदान के रखरखाव के लिए जो भी खर्च आएगा। उसके बारे में भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि अमृत योजना के तहत 75% विकास कार्यों को पूरा कर दिया गया है। वही 31 मार्च तक अमृत योजना के धनराशि को खर्च करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में अमृत योजना के विकास कार्य में तेज गति लाई जाएगी और बाकी बची हुई धनराशि भी कुल्लू शहर के विकास में खर्च की जाएगी।
