संजीव महाजन, नूरपुर: प्रदेश में लंबे समय से बारिश ना होने की वजह से खुश्क मौसम चल रहा था। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों की चिंता सत्ता रही थी लेकिन बीते 2 दिनों से प्रदेश में हुई बारिश से लोगों को जहां खुश्क ठंड से राहत मिली है तो वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली हैं। नूरपुर व इसके आसपास लगते क्षेत्रों में पिछले काफी समय से बारिश ना होने पर जिन किसानों को अपनी फसलों के लिए बारिश पर निर्भर होना पड़ता हैं उन्हें फसलों के नुकसान होने की चिंता सताना शुरू हो गई थी पर कल शाम और रात को बारिश होने से नूरपूर ब्लाक व गांव सुलयाली में किसानों के चेहरों पर रौनक लौटती नजर आ रही हैं।
प्रदेश में अभी भी मौसम विभाग ने जिस तरह बारिश होने की संभावना जताई थी बारिश उससे औसतन कम हुई हैं ,लेकिन किसानों को इस राहत मिली हैं। किसान योगेश ने कहा कि कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही थी जिससे फसलों को नुकसान हुआ था। अगर बारिश नहीं होती तो किसानों व सब्जियां उगाने वालों को ओर नुकसान होने की संभावना हो सकती थी,लेकिन अब जो बारिश हुई हैं यह फसलों के लिए व जिन लोगों ने सब्जियां उगा रखी हैं उनके लिए फायदेमंद हैं।अगर इसी तरह दो तीन दिन लगातार बारिश हो जाए तो किसानों को ज्यादा लाभ होता।
गांव के युवा किसान विकास ने कहा कि प्रदेश में जो बारिश हुई हैं यह फसलों के लिए बहुत लाभदायक हैं, हालांकि बारिश आवश्यकता से कम हुई हैं लेकिन इससे फसलों को जरूर फ़ायदा मिलेगा।
