अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश की जनजातीय जिला किन्नौर ने बर्फ़ की खूबसूरत चादर ओढ़ ली हैं। जिला की ऊंची पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी हुई हैं।
जिला के कल्पा,छितकुल,रकछम,आसरंग,लिप्पा, कुनोचारंग मे बर्फबारी के बाद समुचा इलाका बर्फ की मोटी चादर से ढक चुका हैं। किन्नौर जिला के कल्पा, छितकुल, सांगला, रकछम, लिप्पा, आसरंग, कुनोचारंग, हाँगरंग घाटी मे करीब 3 से 4 इंच बर्फबारी हुई हैं। इसके अलावा निचले क्षेत्रों मे हल्की बारिश हुई और लगातार मौसम का रुख ऐसा ही रहा तो निचले क्षेत्रों मे भी बर्फ गिरने की संभावना बन सकती हैं।
किन्नौर ने जिन क्षेत्रों मे बर्फबारी हुई है उन क्षेत्रों में सड़कों पर बर्फबारी के चलते वाहनों के टायर फिसल रहे हैं, ऐसे मे प्रशासन ने मौसम अनुकूल होने तक वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी हैं।
बता दें कि बर्फबारी के बाद जिला के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों मे पीने के पानी की पाईप लाइन जम चुकी हैं और पीने के पानी की समस्याएं भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों क़ा सामना करना पड़ रहा हैं और बर्फबारी के बाद प्रशासन ने पर्यटकों को पहाड़ो व नदी नालों के आसपास जाने से मना की हैं ताकि ग्लेशियर इत्यादि के दौरान किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
