विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में आज से नव वर्ष के मेले की शुरुआत होगी। 3 दिन तक चलने वाले इस मेले के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर के अंदर गर्भगृह तक फूलों से भव्य सजावट की गई हैं। चिंतपूर्णी में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने अनुमान हैं जिसके चलते मंदिर प्रशासन ने अतिरिक्त गृह रक्षक और पुलिस कर्मचारियों को मेले में व्यवस्थाओं के देखने के लिए तैनात किया हैं।
मेले में प्रशासन ने धारा 144 लागू की हैं और ढोल- नगाड़े,अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर 3 दिन तक प्रतिबंध लगाया हैं। मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल बताया कि यदि चिंतपूर्णी में नव वर्ष के उपलक्ष में ज्यादा भीड़ होती है तो स्वयंसेवियों को भी तैनात कर दिया जाएगा। सरकार के आदेशों के बाद चिंतपूर्णी में बाजार, ढाबे, होटल रात दिन खुले रहेंगे। वहीं मंदिर भी मात्र 1 घंटे के लिए बंद किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी। वहीं चिंतपूर्णी में भीख मांगने पर भी प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि लंगर संस्थाओं को लंगर लगाने की अनुमति मंदिर प्रशासन की ओर से दी जाएगी। बिना अनुमति लंगर लगाने वाली लंगर संस्थाओं को पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड के पीसी पूर्ण सिंह ने बताया कि मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह रक्षकों की ब्रीफिंग की जाएगी ओर व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह रक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। खासकर लाइन व्यवस्था और विभिन्न रास्तों से आने वाले श्रद्धालुओं पर पैनी नजर रखी जाएगी ताकि लाइन में जा रहे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में 2 होमगार्ड के जवान जेबकतरों पर नजर रखने के लिए तैनात रहेंगे।
दिन रात होंगें माता रानी के दर्शन
मां चिंतपूर्णी के दरबार में नववर्ष पर लगने वाले मेले के दौरान तीन दिनों तक भक्त 24 घंटे माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर को रात और दिन के लिए खुला रखा जाएगा मात्र 1 घंटे के लिए मंदिर की सफाई करने के लिए मंदिर को बंद किया जाएगा
