सोलन:योगेश शर्मा- कालका शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आज सुबह से ही 3 घंटा देरी से चल रही है। धुंध के कारण दिल्ली से कालका पहुंचने वाली हावड़ा लेट हो गई है।
हावड़ा लेट होने की वजह से कालका से शिमला की ओर आने वाली ट्रेन लेट हुई है। इनमें अभी तक रेलकार ,विस्ताडॉम ,शिवालिक एक्सप्रेस 3:00 से 3:30 घंटा लेट है। बता दें कि साल 2022 के अंतिम दिन आज हिमाचल प्रदेश में भारी संख्या मे पर्यटक ट्रेन के माध्यम से नववर्ष का जश्न मनाने के लिए आ रहे है।
