By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डलहौजी की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग के लिए पहुंचे 500 प्रतिभागी,यूथ हॉस्टल डलहौजी कर रहा ट्रैकिंग में मदद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डलहौजी की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग के लिए पहुंचे 500 प्रतिभागी,यूथ हॉस्टल डलहौजी कर रहा ट्रैकिंग में मदद
himachalNews

डलहौजी की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग के लिए पहुंचे 500 प्रतिभागी,यूथ हॉस्टल डलहौजी कर रहा ट्रैकिंग में मदद

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/12 at 5:45 PM
Share
मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के पहाड़ इन दिनों बर्फ से ढक चुके हैं। वहीं पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने की चाह लेकर 500 के करीब प्रतिभागी डलहौजी पहुंच चुके हैं। अब इन ट्रैकर्स को पहाड़ों पर ट्रैकिंग करवाने में मदद यूथ हॉस्टल डलहौजी की ओर से की जाएगी। ट्रैकिंग का शौक रखने वालें ट्रैकर्स  के लिए यूथ हॉस्टल डलहौजी इन दिनों अहम भूमिका निभा रहा हैं। हर साल देश विदेश से ट्रैकिंग के लिए कॉलेज के युवाओं के कई यूनिट डलहौजी पहुंचते हैं ओर यहां की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए ट्रैकिंग पर निकल जाते हैं।
डलहौजी में हिमालयन विंटर ट्रैकिंग का प्रोग्राम चला हुआ हैं, जिसके लिए देश के कई राज्यों से ट्रैकिंग के लिए युवा यहां पहुंचते हैं। डलहौजी पहुंचकर युवा कालाटॉप, खजियार,चंबा के मंगला सहित कई पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने के लिए जाते हैं। इन पहाड़ों पर युवाओं को ट्रैकिंग करवाने में यूथ हॉस्टल डलहौजी एक अहम भूमिका निभाता हैं।
सबसे पहले देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले ट्रैकर्स यूथ हॉस्टल डलहौजी पहुंचते है और अपना कैंप स्थापित करते हैं। उसके बाद यूथ हॉस्टल के रोड मैप के अनुसार ही आगे बढ़ते है और उन रास्तों पर जाते है जिसकी सूची दी गई होती हैं। डलहौजी के ऊंचाई वाले इलाकों में हुए हिमपात के बाद ट्रैकर्स काफी आनंदित हो रहे हैं।  अलग-अलग राज्यों से पांच सौ के करीब प्रतिभागी ट्रैकिंग के लिए डलहौजी के यूथ हॉस्टल पहुंचे हैं ओर यूथ हॉस्टल डलहौजी की अगुवाई में ट्रेकिंग पर निकले हैं।
यूथ हॉस्टल डलहौजी के मैनेजर देवेंद्र शर्मा ने बताया की इन दिनों हिमालयन विंटर ट्रैकिंग का प्रोग्राम चल रहा है जिसमें देश के अलग अलग राज्यों से पांच सौ के करीब प्रतिभागी ट्रैकिंग करने के लिए पहुंचे हैं। उनके लिए यूथ हॉस्टल डलहौजी पूरा सहयोग कर रहा हैं। उनके लिए गाइड के रूप में होम गार्ड के जवान साथ भेजे गए हैं और वो कालाटॉप,खजियार मुगला के बाद वापिस डलहौजी आएंगे। इसके बाद उन्हें यूथ हॉस्टल डलहौजी की ओर से ट्रैकिंग के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है की ट्रैकिंग को भी चलो चंबा अभियान के साथ जोड़ा जाए और चंबा के युवाओं को भी डलहौजी आ कर ट्रैकिंग के गुर सीखने चाहिए ताकि वो भी ट्रैकिंग कर सके।
TAGGED: Chamba, Dalhousie, Trekking, Youth Hostel
admin January 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर में बर्फबारी से बंद हुए रास्तों को बहाल करने में जुटा प्रशासन, बर्फ़ से ढक चुके हैं जिला के पहाड़
Next Article किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने में कांगड़ा बैंक निभाएगा अहम भूमिका: कुलदीप पठानिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे इंटरव्यू

Ago

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?