अरविंदर सिंह,हमीरपुर: कांगड़ा बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया गुरुवार को हमीरपुर के बॉर्डर उखली पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांगड़ा बैंक को एक बार फिर से उसके शिखर तक पहुंचाया जाएगा। बैंक को पहले से ज्यादा मजबूत करने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा।
पठानिया ने कहा कि कांगड़ा बैंक का प्रदेश भर में एक बड़ा नाम रहा हैं। यह बैंक आम आदमी का बैंक हैं। पिछले सालों में जो कुछ भी हुआ उस पर ध्यान देने के बजाए अब इस बैंक को और आगे भविष्य में कैसे ले जाना हैं इस पर मिलकर काम किया जाएगा । उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने में यह बैंक अपनी भूमिका किस बेहतर ढंग से निभा सकता है इस पर भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंक पर हिमाचल के लोगों का काफी विश्वास रहा है और इस विश्वास को कभी भी कम होने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद भी किया और कहा कि प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक नई सोच के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी में भी भेदभाव नहीं करती हैं। हमीरपुर हो या शिमला सरकार के लिए सब लोग एक बराबर हैं।
बता दें कुलदीप सिंह पठानिया इससे पूर्व कांगड़ा बैंक के जनरल सेक्टरी, वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं और अब उन्हें इस बैंक में तीसरी बार बतौर चेयरमैन काम करने का मौका मिला हैं।
