नाहन:देवेन्द्र कुमार- सिरमौर जिला की ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है । सुबह तड़के से ही शुरू हुई बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज हुई है। जिला के ऊपरी क्षेत्र हरिपुरधार- नोहराधार में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो रही है। क्षेत्र में किसान बागवान लगातार बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अभी किसानों बागवानों की उम्मीद के मुताबिक बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है।पिछले तीन-चार माह से इलाके में बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसान – बागवान लगातार बारिश बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं । बिन बारिश कई फसलों पर संकट छा गया है ।मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की लगातार संभावनाएं जताई है ।।ऐसे में उम्मीद है कि बारिश बर्फबारी होगी और किसानों को राहत मिलेगी।
हरिपुरधार-नोहराधार इलाके में हुई बर्फ़बारी,ईलाके के तापमान में भारी गिरावट दर्ज
Leave a comment
Leave a comment
