नाहन:देवेन्द्र कुमार- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा अपनी पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाल करने को लेकर जिला मुख्यालय नाहन क्षेत्र कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। जिला मुख्यालय स्थित रानी झांसी पार्क में इकट्ठे हुए कर्मचारियों ने विधायक अजय सोलंकी के माध्यम से सरकार का धन्यवाद किया।
कर्मचारी वर्ग ने लड्डू बांट कर जताई खुशी
एनपीएस कर्मचारी संघ नाहन ब्लॉक के अध्यक्ष संदीप कश्यप ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारी वर्ग ऑफिस बहाली को लेकर संघर्ष कर रहा था। उन्होंने बताया की ओपीएस बहाली को लेकर कई बार धरने प्रदर्शन भी किए गए , परंतु हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा अपने घोषणापत्र में ओ पी एस बहाली को लेकर कर्मचारियों से वादा किया था। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक पहली कैबिनेट में ही OPS बहाल कर प्रदेश के 1,36000 कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि इसी खुशी में आज जिला मुख्यालय नाहन स्थित झांसी पार्क में कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर मिठाई बांटी ।
विधायक अजय सोलंकी ने OPS बहाली पर कर्मचारियों को बधाई दी और प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो जनता से वादे किए है उन्हें निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा जिसका एक नमूना आज जनता के सामने है उन्होंने कहा कि कर्मचारी ops को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे थे ।कर्मचारियों की इस मांग को लेकर कांग्रेस ने जो वादा किया था उसे आज धरातल पर उतारा है और कांग्रेस ने जो वादे जनता से किए हैं उन्हें निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा।
