बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – उतराखंड के जोशीमठ की तरह हिमाचल प्रदेश में भी खतरा मंडरा रहा है।
रेलवे व फोरलेन के कार्य से जँहा पहाड़ों को नुकसान पहुंच रहा है, वंही अब लोगों के घरों को भी नुकसान हो रहा है ।
10 परिवारों को रेलवे टनल व फोरलेन के कार्य से खतरा
बिलासपुर जिला के मंडी भराड़ी गांव के 10 परिवारों को रेलवे टनल व फोरलेन के कार्य से खतरा बना हुआ है । बिलासपुर के मंडी भराड़ी के लोगों का दर्द छलका है और गांव की बुजुर्ग महिलाओं व लोगों ने रेलवे की टनल बनने से अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके घरों में दरारें ओर जमीनें धसना शुरू हो गई है। ऐसा लगता है कि आने वाली बरसात मैं उनकी जमीनों सहित घरों को काफी नुकसान होने वाला है । उन्होने सरकार व प्रशासन से सुरक्षित स्थान और मुआवजा देने की गुहार लगाई है। वंही ग्रामीण महिलाओं में भारी रोष भी है कि उनकी सुनवाई कोई नही कर रहा है । काफी बार प्रसाशन को अवगत भी करवाया गया है लेकिन अधिकारी आकर आश्वसन देते है ।
अब घरों में दरारे आने से लोग खतरे में अपना जीवन जी रहे है और सरकार से उन्हे सुरक्षित स्थान सहित मुआवजा देने की मांग कर रहे है। समस्या गंभीर है देखना ये होगा की सरकार इस पर आगे क्या कदम उठाती है।
