मंडी : परी शर्मा – सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चियून के मजडवार गांव निवासी 45 वर्षीय डीके राम का शव नाले से बरामद हुआ है। पूरा दिन बीतने के बाद भी जब डीके राम घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने डीके राम की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस थाना जंजैहली को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद ने कहा कि व्यक्ति अपने मटर के खेत को शाम के वक्त देखने गया था और घर नही लौटा जिसपर घरवालों ने भी व्यक्ति की तलाश की तो वह नही मिला। उन्होने कहा कि बर्फबारी के चलते रास्तों में फिसलन हुई है जिस कारण व्यक्ति का पांव फिसला और वो 200 फीट नीचे नाले में गिर गया जिससे व्यक्ति की मृत्यु हो गई। 17 जनवरी को नाले से व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। उन्होने लोगो से आग्रह किया है लोग रात के समय घरा से बाहर ना निकले और फिसलन भरे रास्तों में एहतियात बरतते हुए चले।
