By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: निजी अस्पतालों मे गरीबों को मिल रहा निःशुल्क इलाज हो सकता है बंद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > निजी अस्पतालों मे गरीबों को मिल रहा निःशुल्क इलाज हो सकता है बंद
himachalNews

निजी अस्पतालों मे गरीबों को मिल रहा निःशुल्क इलाज हो सकता है बंद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/01/18 at 8:04 PM
Share

सोलन :योगेश शर्मा – गरीब लोगों के इलाज के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान हिमकेयर योजना से मिलने वाली सुविधा पर संकट के बादल छा गए हैं। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से इन दोनों योजनाओं का पैसा प्राइवेट अस्पतालों को नहीं मिला है। जल्द ही सोलन जिला के प्राइवेट क्लिनिक चला रहे डॉक्टर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले इस मामले को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के सामने लाएंगे। इससे पहले एसोसिएशन की जिला सोलन की बैठक हो रही है। जिस पर यह तय किया जाएगा कि आने वाले दिनों में इस योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चलता रहेगा या नहीं।

आयुष्मान व हिमकेयर योजना का 80 करोड़ नही किया है जारी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सोलन जिला के अध्यक्ष डॉ रविकांत सूद ने कहा कि केंद्र केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत और हिमाचल सरकार ने हिम केयर योजना शुरू की है। यह दोनों योजनाएं खासकर गरीब लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। इन योजनाओं में प्राइवेट अस्पताल भी अपना योगदान दे रहे है, लेकिन पिछले काफी समय से इन दोनों योजनाओं का पैसा सरकार के पास अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि पूरे प्रदेश में इस समय करीब 80 करोड़ की धनराशि प्राइवेट डॉक्टरों की सरकार के पास अटकी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि उससे पहले एक बैठक डॉक्टरों द्वारा एसोसिएशन के साथ की जाएगी जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि क्या आने वाले दिनों में प्राइवेट अस्पताल में हिमकेयर और आयुष्मान योजना के तहत इलाज करेंगे या नहीं।

बता दें कि इन दोनों योजना के तहत प्रदेश के चयनित अस्पतालों में कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। कार्ड धारक से प्राइवेट अस्पताल में भी कोई पैसा नहीं लिया जाता। जानकारी के मुताबिक आयुष्मान योजना का एक साल से और हिमकेयर स्वास्थ्य योजना के तहत पिछले 6 माह से प्राइवेट अस्पतालों को इलाज पैसा नहीं दिया गया है। बहरहाल आगामी दिनों में प्राइवेट अस्पताल चला रहे डॉक्टर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ मिलकर क्या रणनीति अपनाती है और क्या प्रदेश सरकार इसमें करती है यह देखने लायक होगा।

TAGGED: Solan medical association
Chandrika January 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में पहाड़ों को काटने से लोगों के घरों को हो रहा नुकसान
Next Article बल्ह पुलिस ने ट्रैफिक की समस्या को सुधारने के लिए की कार्यवाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?