सचिन शर्मा मनाली: प्रदेश में मौसम के करवट लेते ही मनाली के आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया हैं। मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में जहां जमकर बर्फबारी हो रही हैं तो वहीं निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के चलते एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया हैं। मनाली के आस पास के क्षेत्रों में बदले मौसम के मिज़ाज और बर्फ़बारी ओर बारिश के चलते मनाली प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है और सभी लोगों से खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख न करने की अपील की हैं।
खराब मौसम को देखते हुए मनाली पुलिस की ओर से सभी वाहनों को सोलंग नाला तक ही जाने की अनुमति प्रदान कि जा रही हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगें से खराब मौसम के दौरान उंचाई वाले क्षेत्रों का रूख न करने की अपील की हैं। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली सहित आस पास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है और ऊपरी क्षेत्रो में बर्फ़बारी का दौर भी शुरू हो गया हैं। इसी को देखते हुए मनाली प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के चलते आज सभी वाहनों को सोलंग नाला तक ही भेजा जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से आगमी दो से चार दिन तक घाटी में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति उंचाई वाले क्षेत्रों का रूख न करें। वहीं मनाली के मॉल रोड़ सहित आस पास के क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का मनाली घूमने आए पर्यटक भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि यहां पर आकर उनका बर्फ देखने का सपना साकार हुआ हैं। बर्फ उन्होंने क़ई बार देखी हैं लेकिन लाईव बर्फबारी पहली बार देख रहे है और वह इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
