By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विपक्ष ने सदन में लाया काम रोको प्रस्ताव, मुख्यमंत्री बोले तथ्य पेश करने के बजाए विपक्ष कर रहा भाषणबाजी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विपक्ष ने सदन में लाया काम रोको प्रस्ताव, मुख्यमंत्री बोले तथ्य पेश करने के बजाए विपक्ष कर रहा भाषणबाजी
himachalpolitical

विपक्ष ने सदन में लाया काम रोको प्रस्ताव, मुख्यमंत्री बोले तथ्य पेश करने के बजाए विपक्ष कर रहा भाषणबाजी

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/03/15 at 5:54 PM
Share
संजु चौधरी,शिमला: विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले विपक्ष ने संस्थानों को बंद करने के निर्णय का विरोध किया। हिमाचल प्रदेश में संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर विपक्ष ने चर्चा मांगी। नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव को अध्यक्ष ने मंजूरी दी, जिसके बाद सदन में डिनोटिफाई किए संस्थानों को लेकर चर्चा जारी हैं। वहीं सीएम ने स्थगन प्रस्ताव को गैर जरूरी बताकर विपक्ष पर निशाना साधा हैं।
विपक्ष की ओर से मांगी गई चर्चा को लेकर सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हर रोज विधानसभा में काम रोको प्रस्ताव लेकर आ रहा हैं। संस्थानों के डिनोटिफाई करने को लेकर चर्चा मांगी जा रही हैं लेकिन तथ्यों के साथ चर्चा नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि चर्चा करनी थी तो सदन में यह भी बताते कि इन संस्थानों के लिए कितने बजट का प्रावधान किया गया था। जिन स्कूलों में दो बच्चे हैं उनमें पांच टीचर थे। विपक्ष सदन में तथ्य पेश करने के बजाए भाषण बाजी कर रहा हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा की हम भी चाहते हैं कि जिस मुद्दे पर विपक्ष चर्चा चाह रहा है उस मुद्दे पर चर्चा हो लेकिन विपक्ष को चाहिए कि वह तथ्यों के साथ सदन में बात करें। उन्हें यह पता हो कि कहां संस्थान की आवश्यकता है और कहां नहीं। कहां संस्थान खुलना चाहिए, कहां डिस्पेंसरी खुलनी चहिए इस बारे में विपक्ष को तथ्यों के साथ बातचीत करनी चाहिए। मात्र भाषण बाजी ही भाजपा के विधायक सदन में कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषण के माध्यम से प्रशासनिक फ़ैसले नहीं लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोच-समझकर ही संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया हैं । उन्होंने यह भी कहा कि जहां आवश्यकता होगी वहां संस्थानों को खोला जाएगा।
TAGGED: Chief Minister, making, Opposition, presenting, proposal, Shimla, speeches
admin March 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे सिरमौर के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह
Next Article सिरमौर जिला में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की मांग, स्विमिंग एसोसिएशन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?