By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा
himachalNews

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/22 at 11:36 AM
Share
धर्मशाला, राहुल -धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 27 अप्रैल से 3 मई तक अखिल भारतीय शहीद मेजर दुर्गा मल्ल एवं कैप्टन दल बहादुर थापा मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 38वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। वर्ष 1989 से निरंतर हो रहा यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित है और देशभर की बेहतरीन टीमों को एक मंच प्रदान करता है।
टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व मेयर एवं धर्मशाला विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी करेंगे, जबकि समापन समारोह में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और स्थानीय विधायक मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को सम्मानित करेंगे।इस बार प्रतियोगिता में 14 प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें आरबीआई मुंबई, कस्टम दिल्ली, सीआईएसएफ, राजस्थान पुलिस, गढ़वाल राइफल्स और गोरखा राइफल्स की विभिन्न टीमें, खालसा क्लब अमृतसर, जेसीटी फगवाड़ा सहित अन्य टीमें शामिल हैं।मेजबान टीम भागसू इलेवन भी मैदान में उतरेगी।
 सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्र
1 मई को धर्मशाला महाविद्यालय में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें नेपाली-गोरखाली नृत्य और कांगड़ा का पारंपरिक झमाकड़ा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही शहीदों के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी।
खिलाड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस और प्रोफेशनल फिजियोथैरेपिस्ट की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
अंडर-19 मुकाबले भी होंगे
टूर्नामेंट के साथ-साथ 11 स्कूलों के बीच अंडर-19 प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पालम जंग प्रधान, अध्यक्ष, एसोसिएशन:
“यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं में देशभक्ति व अनुशासन की भावना जगाने का माध्यम है। हमें गर्व है कि देशभर की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं और धर्मशाला एक बार फिर खेल गतिविधियों का केंद्र बन रहा है।”
TAGGED: Dharamshala Mahakumbh of football
Chandrika April 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Next Article ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?