संजीव महाजन,नूरपुर: लोक निर्माण विभाग जवाली के अधीन लब बाजार में निकासी नालियां बन्द होने के कारण गंदगी व बदबू फैल रही हैं। दुकानदारों को नाक पर रूमाल रखकर बैठना पड़ता हैं। वहीं बदबू के कारण ग्राहक भी लब बाजार में आना नहीं चाहते हैं। लब बाजार में दुकानदारों का धंधा चौपट होकर रह गया हैं। पंजाब नेशनल बैंक लब में आने वाले उपभोक्ता भी बदबू से परेशान हैं। जगह-जगह पर निर्मित पुलियां भी बंद पड़ी हैं। गंदगी के कारण कीड़े पनप रहे हैं और दुकानों के अंदर घुस रहे हैं।
दुकानदारों ने कहा कि गाद इतनी भरी हुई है कि बारिश होने पर गंदा पानी दुकानों में घुस जाता हैं। इन नालियों के बीच से ही पेयजल सप्लाई की पाइप जाती है ओर ऐसे में लोगों के घरों में गंदा पानी सप्लाई हो सकता हैं। दुकानदार अश्विनी शर्मा, रोहित परमार, बलदेव सिंह, भगवान परमार इत्यादि ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को लिखित में अवगत करवाया गया लेकिन आजतक कोई हल नहीं हुआ।
उन्होंने मंत्री चंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि निकासी नालियों को साफ किया जाए ओर बंद पड़ी पुलियों को खुलवाया जाएगा। इस बारे में लोक निर्माण विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता रवि भूषण ने फोन पर कहा कि जल्द ही निकासी नालियों को साफ करवाया जाएगा।
