By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र सरकार की योजनाओं को बजट में शामिल कर कांग्रेस को नहीं मिलेगा लाभ: धूमल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्र सरकार की योजनाओं को बजट में शामिल कर कांग्रेस को नहीं मिलेगा लाभ: धूमल
himachalpolitical

केंद्र सरकार की योजनाओं को बजट में शामिल कर कांग्रेस को नहीं मिलेगा लाभ: धूमल

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/03/19 at 10:52 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से प्रस्तुत किए गए अपने पहले  बजट से बहुत से लोगों को बहुत सी अपेक्षाएं थी।  कुछ की अपेक्षाएं पूरी हुई और कुछ की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुई। स्वभाविक हैं जब संसाधन कम हो तो किस को क्या दिया जा सकता हैं यह प्रश्न उठता ही हैं। बजट को लेकर यह प्रतिक्रिया वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कही।
उन्होंने कहा कि बजट में हिमाचल प्रदेश को जो ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं वह सराहनीय हैं। इसके लिए गंभीरता से प्रयास होने चाहिए क्योंकि पर्यावरण को शुद्ध रखना बहुत आवश्यक हैं। पहले भी प्रदेश में प्लास्टिक और पॉलिथीन बैन किया गया है जिसके परिणाम बहुत सकारात्मक रहे थे। और विश्व बैंक ने भी ग्रीन डवलपमेंट के लिए हजारों करोड़ रुपए की मदद प्रदेश को दी थी। पूर्व सीएम ने कहा कि आज फिर से प्रदेश में पॉलिथीन और प्लास्टिक का कचरा बिखरा दिखता है मुख्यमंत्री इस की ओर जरूर ध्यान देंगे ऐसा मेरा मानना हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बजटीय आंकड़ों को चिंता पैदा करने वाला बताया हैं। उन्होंने कहा कि अन्य देनदारियों बहुत हैं जैसे कि वेतन की पेंशन की और ब्याज इत्यादि की इन सब के बाद विकास के लिए बहुत कम पैसा बचता हैं।  कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए कम पैसा बच रहा है। ऊपर से दस हजार करोड़ के बराबर कर्मचारियों के एरियर बताए गए हैं उन्हें कैसे अदा किया जाएगा और साथ में ही नौ हज़ार नौ सौ करोड रुपए का वित्तीय घाटा भी है जो बजट का लगभग 4.61 प्रतिशत बनता हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के  विकास को गति देने के लिए केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाना आवश्यक हैं, लेकिन खुले मन से यह मानना होगा कि यह योजना केंद्र सरकार की हैं। जैसे की हर मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज बनाने की योजना केंद्र सरकार ने अपने बजट में रखी है और अनेकों योजनाएं हैं जिनको मुख्यमंत्री ने अपने बजट में शामिल किया हैं,लेकिन उनका नाम बदल दिया हैं। इससे कोई लाभ नहीं होता और नेताओं के नाम बदल बदल के करना उचित भी नहीं लगता।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है जब तक संसाधन नहीं जुटाए जाएंगे तब तक वादे पूरे करना मुश्किल हैं। एक शायर ने कहा था दिखा रहा है ख्वाब महलों के, एक खिलौना खरीदने के लिए जेब में पैसे नहीं हैं। जब जेब में एक खिलौना खरीदने के लिए भी पैसे ना हो तब महलों के सपने दिखाना ऐसी घोषणाएं करना उसका कोई लाभ नहीं होता। कुल मिलाकर बजट में ऐसा प्रयास किया गया है कि सब को राहत पहुंचाई जाए लेकिन प्रदेश की बत्तीस लाख महिलाओं के साथ जो वायदा किया गया था कि उनको हर महीने 15 सौ रुपए देंगे, वो अब केवल दो लाख इकत्तीस हज़ार महिलाओं तक सिमट गया हैं। इससे राहत नहीं होगी और चयन कैसे होगा उसमें भी भेदभाव होगा तो ऐसी बातें करने से पहले सोचना चाहिए और जब वायदा किया हो तो उसे निभाना चाहिए।
TAGGED: benefit, budget, congress, Government, hamirpur, schemes
admin March 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुक्खू सरकार ने पेश किया हिमाचल के इतिहास का सबसे संतोषजनक बजट: सुदर्शन शर्मा
Next Article लब बाजार में निकासी नालियां बंद होने के कारण फैल रही गंदगी व बदबू,बाज़ार आना तक हो रहा मुश्किल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन को लेकर वन विभाग सतर्क, डलहौजी में विशेष टीमें गठित

Ago

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?