विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में चैत्र नवरात्रि मेले शुरू हो गए हैं। चैत्र नवरात्रि मेले के पहले दिन बुधवार को शाम 4 बजे के करीब एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने चिंतपूर्णी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कुछ दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि बुधवार को चैत्र नवरात्रि मेले के पहले दिन चिंतपूर्णी क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ने के कारण सफाई व्यवस्था में कोई खामी तो नहीं आई है इसको लेकर जांच की गई। इस दौरान सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई हैं। इसके अलावा चिंतपूर्णी बाजार में अन्य राज्यों की चार लंगर संस्थाओं को लंगर लगाने की अनुमति दी गई हैं। इन लगरों से सड़क से गुजरने वाले वाहनों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा तो नहीं हो रही है इस बात की जांच की जिसमें कोई कमी नहीं पाई गई। इसके अलावा उन्होंने बताया चिंतपूर्णी के मंदिर में व्यवस्थाएं मेले से पहले तय की गई मीटिंग के अनुसार ही चल रही हैं ओर वह इसे लेकर बहुत संतुष्ट हैं।
