राहुल चावला,धर्मशाला: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के रमणीक पर्यटक स्थल त्रियूंड में ट्रैकिंग के लिए गई एक रशियन महिला को मैक्लोडगंज पुलिस ने एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया हैं। उक्त महिला यहां ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटक गई थी। होटल मालिक की सूचना पर मैक्लोडगंज पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगों की मदद से विदेशी महिला का रेस्क्यू किया गया।
बता दें कि मैक्लोडगंज भ्रमण पर आई कंबोडिया की 50 वर्षीय युलिया युडिना जो कि ट्रैकिंग के लिए बिना अनुमति अल्टरनेट रास्ते यानी शिवा कैफे के रास्ते त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए चली गई थी। जाते समय रास्ते में शाम होने के चलते महिला ने वापिस लौटना चाहा, लेकिन रास्ता भटक गई। इसी बीच महिला ने अपने होटल मालिक, जहां वो ठहरी थी को फोन पर बताया कि मैं रास्ता भटक गई हूं और मोबाइल भी बंद होने वा है। जिस पर होटल मालिक ने तुरंत इसकी सूचना मैक्लोडगंज पुलिस को दी। पुलिस ने एसडीआरएफ को भी सूचित किया।
मैक्लोडगंज पुलिस, एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की टीम महिला को रेस्क्यू करने गई। शिवा कैफे के ऊपर की लेटा जगह से महिला को रेस्क्यू कर होटल पहुंचाया गया। वैसे तो प्रशासन की ओर से यहां ट्रैकिंग पर बैन लगाया गया है, इसके बावजूद बिना पंजीकरण अल्टरनेट रास्तों से होते हुए लोग ओर पर्यटक ट्रैकिंग के लिए जा रहे हैं, जिससे हादसे का अंदेशा बना रहता हैं। वहीं उपमंडल प्रशासन ने ऐसे मामलों पर नकेल कसने के लिए बिना अनुमति ट्रैकिंग पर जाने में किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो एफआईआर दर्ज करने के आदेश डीटीडीओ कांगड़ा को जारी कर दिए हैं।
