संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन हैं ऐसे में प्रदेश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में ही अपना यह जन्मदिन मनाया ओर उन्होंने अपने 59वें जन्मदिन के मौके पर 59 किलो का केक काटा। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देने के पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज सुबह उन्होंने ग्रीन एनर्जी स्टेट के संदेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सचिवालय से ओक ओवर तक पैदल मार्च किया हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में उनकी ओर से पेश किए गए बजट में ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा हैं।
