अनिल कुमार,किन्नौर: सूरत जिला कोर्ट की ओर से आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सज़ा सुनाई हैं। इस फ़ैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई हैं जिसका कांग्रेस की ओर से विरोध जताया जा रहा हैं। देश सहित प्रदेश में कांग्रेस राहुल गांधी के समर्थन में आगे आई हैं ओर इस फ़ैसले के विरोध में सत्याग्रह शुरू किया गया हैं। इसी कड़ी में रविवार को किन्नौर कांग्रेस ने रिकांगपिओ में जिला अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में एक दिवसीय सत्यग्रह शुरू किया।
सुबह से ही रामलीला मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठा हुए व केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी भी की हैं। किन्नौर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उमेश नेगी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राहुल गांधी को गुजरात के सूरत के एक न्यायलय की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराने में इतनी जल्द कार्रवाई की गई जबकि अपील के लिए समय दिया जाता हैं। इस से स्पष्ट है कि मोदी सरकार अब तानाशाही पर उतर गई हैं।
उन्होंने कहा कि देश के अंदर आज हालत ऐसे हो गए है कि जो भी अदानी,अंबानी व मोदी सरकार के समर्थक व्यापारी हैं उनके खिलाफ आवाज उठाता हैं उन का मुंह बंद करने व डराने का नायाब तरीका निकाला हैं जो राहुल गांधी से शुरू किया गया हैं। नेगी ने कहा कि राहुल गांधी ही थे जिन्होंने संसद में अदानी, महंगाई,भष्ट्राचार के मुद्दे उठाए थे। उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह पूरे देश में चल रहा हैं।
उन्होंने कहा कि सोमवार से पुरे ज़िला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ ज़िला के रिकांपिओं में विरोध प्रदर्शन किया जाएगाऔर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
