विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में नियामित रूप से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। स्कूल प्रबंधन ने माता-पिता से अनुरोध किया हैं कि वह अपने बच्चों का स्कूल में एडमिशन जल्द से जल्द करवाएं।
स्कूल की बात करें तो स्कूल में गतिविधि आधारित शिक्षा, ऑडियो विजुअल टीचिंग से पढ़ाई 2fकरवाई जाती हैं। इसी के साथ ही स्कूल में एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एंड गाइड यूनिट भी हैं, जिस से बच्चों को शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी शामिल होने का मौका मिलता हैं। स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम भी है जिसमें नियमित रूप से कक्षाएं लगाई जाती हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया हैं कि सत्र 2023-2024 के लिए अपने बच्चों की एडमिशन स्कूल के जल्द से जल्द करवा लें।
प्रवेश प्रक्रिया के लिए विद्यार्थी साथ लाएं ये दस्तावेज़
1. दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
2. आधार कार्ड की कापी
3. जाति प्रमाण पत्र
4. बैंक खाता कापी
5. पाठशाला त्याग प्रमाण पत्र
