विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: व्यवस्था परिवर्तन से घबराकर और अपनी राजनीतिक जमीन को खिसकता देख पूर्व विधायक कर रहे हैं अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। यह बात एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष व उपप्रधान डुुहल भंटवाला पंचायत आशीष शर्मा ने पूर्व विधायक भाजपा बलवीर चौधरी पर निशाना साधते हुए कही। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा माफिया पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
उन्होंने कहा की पूर्व विधायक आज लॉ एंड ऑर्डर पर बात कर रहे हैं जबकि उन्हें इस पर बोलने का कोई हक नहीं हैं क्योंकि उनके पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में प्राची हत्याकांड, तुषार हत्याकांड जैसे कई जघन्य अपराध हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में 5 साल सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी में अल्ट्रासाउंड की मशीन धूल फांकती रही विधायक ने इसे चलाने का कष्ट नहीं किया जिसका जवाब लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पूर्व विधायक को दिया हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तो सरकार बने हुए 3 महीने ही हुए हैं और पूर्व विधायक को अल्ट्रासाउंड की मशीन की चिंता हो गई हैं। अगर यह चिंता 5 साल के अपने कार्यकाल के दौरान की होती तो आज लोगों को इसकी सुविधा मिल रही होती। वर्तमान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अल्ट्रासाउंड की मशीन को चलाने और रेडियोलॉजिस्ट का पद भरने के प्रयासरत है जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
