बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- कीरतपुर नेरचौक फोरलेन का केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दौरा किया। उन्होंने बताया कि हर दृष्टि से ऐतिहासिक इस फोरलेन का मई माह में शुभारंभ कर दिया जाएगा।
फोरलेन की प्रथम व सबसे बड़ी टनल कैंचीमोड़ में उन्होंने सुरंग के अंदर जाकर अधिकारीयों से कार्यों का जायजा लिया। अनुराग ठाकुर ने बताया कि फोरलेन के बनने से 33 किलोमीटर की कमी आएगी जिससे लोगों के समय व धन की बचत होगी। इसके साथ ही गोबिंद सागर झील के किनारे से गुजरते इस फोरलेन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा । अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर वर्ग तक के लोग इस फोरलेन के बनने से लाभान्वित होंगे।अनुराग ठाकुर कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम के लिए भी स्वारघाट रवाना हुए।
