संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में फल फूल रहे नशे के कारोबार के खात्मे के लिए प्रदेश पुलिस लगातार अपने अभियान को चलाये हुए हैं। अपने इस अभियान में नूरपुर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही हैं। इसी के तहत पुलिस जिला नूरपुर में अवैध तौर पर शराब का कारोबार करने वाले एक होटल पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए लाखों मिलीलीटर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की हैं।
थाना नूरपुर प्रभारी सुरेंद्र सिंह धीमान के नेतृत्व में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राजा का बाग़ में स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर पुलिस ने लाखों मिलीलीटर देसी व अंग्रेजी अवैध रूप से शराब रखने का मामला दर्ज किया हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपित विक्रांत सिंह, पुत्र दिलशेर सिंह, निवासी राजा का बाग, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त होटल में अवैध तौर पर शराब रखने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल संचालक विक्रांत से तलाशी के दौरान परिसर में देसी शराब मार्का संतरा 11,7000 मिलीलीटर ओर 27000 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब मार्का इंपीरियल ब्लू बरामद की गई हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए एस.पी अशोक रत्न ने बताया इस संबंध में थाना नूरपुर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ़ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
