सोलन : योगेश शर्मा – सोलन में आयोजित एशिया की पहली राष्ट्रीय स्तर की अंडर 13 हॉकी प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन है। खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं । तेज धूप में खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन इस प्रतियोगिता में कर रहे हैं। वहीं आज दूसरे दिन प्रतियोगिता में इंडियन महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ऋतु रानी भी पहुंची है और इस दौरान खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की है।
इंडियन महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ऋतु रानी ने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर करने के लिए मेहनत रहे क्योंकि मेहनत करने से ही वे अपने मुकाम पर पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि कई बार कोच सभी खिलाड़ियों को नहीं मिल पाता है। ऐसे में यदि वे खुद ही प्रैक्टिस करते रहेंगे तब भी वह अपने खेल को और बेहतर कर पाएंगे।
ग्रास रूट हॉकी प्रमोशन एंड डेवलपमेंट फेडरेशन की ऑर्गेनाइजिंग फैक्ट्री सविता शर्मा ने बताया कि ग्रासरूट एक ऐसी फेडरेशन है, जो ग्रामीण स्तर से बच्चों को हॉकी खेलने के लिए आगे ला रही है और यह कदम उसी तरफ फेडरेशन ने बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस अंडर-13 राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में खिलाड़ी हॉकी की तरफ ज्यादा बढ़ेंगे, जिस तरह से कबड्डी क्रिकेट की तरह यूवाओं का रुझान ज्यादा है। ऐसे ही हॉकी का रुझान भी आने वाले समय में खिलाड़ियों में आए यह उनकी फेडरेशन चाहती है।
बता दें कि पिछले कल शुक्रवार 7 अप्रैल से शुरू हुई ग्रास रूट हॉकी प्रमोशन एंड डेवलपमेंट फेडरेशन द्वारा इस हॉकी प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन है। जिसमें चार मैच खेले जाने हैं, इसमें दो मैच लड़कियों के तथा दो ही मैच लड़कों के खेले जाएंगे। पहले दिन इस प्रतियोगिता में कुल 8 मैच खेले गए।
