मंडी :धर्मवीर- मंडी जिला में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। कुछ महीने पहले जहां मंडी शहर के सकोडु पुल के पास मां द्वारा दो नवजात बच्चियों को फेंक दिया था। वहीं ऐसा ही ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला जिला के जोगिंदर नगर में देखने को सामने आया है। जोगिंदर नगर में आईपीएच विभाग के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में एक नवजात शिशु का भ्रूण मिला है। ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में यह भ्रूण सबसे पहले यहां पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने देखा और इसकी सूचना विभाग को दी। वहीं सीवेज टैंक में भ्रूण मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत कर्मचारी को दिखाई दिया यह भ्रूण
मिली जानकारी के अनुसार जोगेंद्रनगर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में कर्मचारी रोजाना की तरह अपने कार्य में जुटे थे। तभी अचानक सीवरेज टैंक में पानी का बहाव कम हो गया। कर्मचारी ने पानी का बहाव कम होने के कारणों का पता लगाने के लिए जब सीवेज टैंक का ढक्कन खोला तो उसने नवजात शिशु का भ्रूण फंसा पाया। कर्मचारी ने तुरंत इसकी शिकायत विभागीय कर्मचारियों को दी। विभागीय कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी शिकायत दी। जोगिंदर नगर का थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु के भ्रूण को कब्जे में ले लिया है।
अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
डीएसपी पधर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु का यह भ्रूण तीन से चार महीने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने नवजात शिशु के भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाकर, पुलिस में अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
