नाहन : देवेंद्र कुमार – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले में कांग्रेस का हिमाचल प्रदेश के विरोध लगातार जारी है । सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का विरोध जताया।
मीडिया से बात करते हुए नाहन कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष ज्ञान चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना उचित नहीं है और केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है । जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक प्रक्रिया को दरकिनार कर अनैतिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस की लोकप्रियता से घबरा रही है और कांग्रेस के खिलाफ सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
