By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में हुई जी 20 शिखर सम्मेलन की शुरुवात,60 प्रतिनिधियों में 30 विदेशी मेहमान भी ले रहे भाग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में हुई जी 20 शिखर सम्मेलन की शुरुवात,60 प्रतिनिधियों में 30 विदेशी मेहमान भी ले रहे भाग
himachalNews

धर्मशाला में हुई जी 20 शिखर सम्मेलन की शुरुवात,60 प्रतिनिधियों में 30 विदेशी मेहमान भी ले रहे भाग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/19 at 5:32 PM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी धर्मशाला में बुधवार से दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का विधिवत आगाज हो गया। 2 दिनों तक चलने वाले इस जी-20 शिखर सम्मेलन में  करीब 60 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिसमें से 30 विदेशी मेहमान भी सम्मिलित हैं। जी-20 सम्मेलन में ‘रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग‘ विषय के तहत नवीनतम अनुसंधान और नवाचारों पर चर्चा की जा रही हैं।
भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सचिव डॉ श्रीवारी चंद्रशेखर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद ब्राज़ील और इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन बारे अपनी टिप्पणी दी। विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के प्रतिनिधि डीपी श्रीवास्तव ने भारत में ऊर्जा संक्रमण पर अपना वक्तव्य रखा। इसके उपरांत इंटरनेशनल रिलेशन आईआईटी मद्रास के डीन प्रोफेसर रघुनाथन रंगास्वामी की ओर से जी-20 एजुकेशन वर्किंग ग्रुप पर वक्तव्य प्रस्तुत किया गया।
रूस से आए प्रतिनिधि ने कहा कि सस्टेनेबल एनर्जी डेवलपमेंट विषय पर हम रसिया का व्यू इस मीटिंग में रखने आए हैं। यह एक बहुत अच्छी मीटिंग है और भारत में बहुत अच्छी हॉस्पिटैलिटी हमें देखने को मिली हैं। उन्होंने कहा कि मैं भारत के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे उम्मीद है कि इस मीटिंग से सभी देशों में अच्छी दोस्ती का माहौल बनेगा।
वहीं सम्मेलन में भाग ले रही विदेशी प्रतिनिधि सेरविना ने कहा कि मैं भारत का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण फोरम का यहां गठन किया हैं। हम यहां पर एनर्जी और इससे संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। हम जी-20 प्लेटफार्म की सराहना करते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस मीटिंग के बाद हम उन सब चुनौतियां का सामना कर पाएंगे जो इससे संबंधित हमारे सामने हैं।
सम्मेलन में आज तकनीकी सत्र होंगे, वहीं रात्रि में मेहमानों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ‘गाला डिनर’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शिरकत करेंगे, गाला डिनर का आयोजन एचपीसीए में होगा।
योगाभ्यास भी करेंगे डेलीगेट्स
जी 20 सम्मेलन में तकनीक व विज्ञान पर चर्चा के अलावा डेलीगेट्स योगाभ्यास भी करेंगे । 20 अप्रैल को आयुष विभाग के सौजन्य से मेहमानों के लिए प्रातः साढ़े 6 बजे आयोजन स्थल पर योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। करीब पौने घंटे के इस सत्र में आयुष विभाग के प्रशिक्षक डेलीगेट्स को योगाभ्यास करवाएंगे। 20 अप्रैल को योग सत्र में भाग लेने के उपरांत प्रतिनिधि धर्मशाला व आसपास के स्थानों के भ्रमण पर रहेंगे।
TAGGED: 60 delegates, begins, Dharamshala, foreign guests, G20 summit, participating
admin April 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बदलते मौसम के साथ बढ़ने लगे वायरल के मामले…स्वास्थ्य विभाग ने दी सावधानी बरतने की हिदायत
Next Article नाहन में सड़कों पर उतरे कांग्रेस के कार्यकर्ता….राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने का जताया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?