By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गिरने से नहीं ह्रदय गति रुकने से हुई थी यूएसए के पर्यटक की मौत…पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > गिरने से नहीं ह्रदय गति रुकने से हुई थी यूएसए के पर्यटक की मौत…पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Accidenthimachal

गिरने से नहीं ह्रदय गति रुकने से हुई थी यूएसए के पर्यटक की मौत…पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/19 at 11:23 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -जिला मंडी के द्रंग क्षेत्र के कांडी जोत में ट्रैकिंग पर निकले यूएसए के एक पर्यटक की गिलने से नहीं हृदय गति रुकने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना बीती शाम मंगलवार की है। मृतक मृतक की पहचान 61 वर्षीय गैड कार्मी निवासी यूएस के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला के गांधीनगर से पांच दोस्त कांडी जोत के लिए ट्रैकिंग पर निकले थे। ट्रैकिंग के दौरान 61 वर्षीय गैड कार्मी को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसके बाद गैड कार्मी के साथियों ने सीपीआर तकनीक से सांस देने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गैड कार्मी के साथियों ने पधर थाना की टीम को घटना के बारे में सूचना दी। पधर पुलिस के 6 जवानों की टीम ने पहाड़ी पर रेस्क्यू कर शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया।

बुधवार को कुल्लू में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी पर्यटक कुल्लू जिला के गंगानगर में टूरिस्ट वीजा पर रहते हैं। गैड कार्मी भी अपनी पत्नी अलीशा के साथ लंबे समय से गांधीनगर कुल्लू में ही रह रहे थे। मंगलवार को इनका दल ट्रैकिंग पर निकला था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत बुधवार को गैड कार्मी का कुल्लू में ही हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार कार्डियक अरेस्ट गैड कार्मी की मौत हुई है। पधर थाना की टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

TAGGED: Mandi USA tourist died due to cardiac arrest and not from falling.
Chandrika April 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस ने चिट्टा और अन्य मादक द्रव्यों को खत्म करने में पुलिस का सहयोग करने के लिए बनाई रणनीति
Next Article केंद्र सरकार के खिलाफ़ कांग्रेस का सत्याग्रह, सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने के लगाए आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?