अरविंदर सिंह,हमीरपुर: केंद्र सरकार की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद से कांग्रेस से लगातार इस बात का विरोध जता रही हैं। वहीं अब कांग्रेस ने अपना विरोध जताने और राहुल गांधी का समर्थन करने के लिए सत्याग्रह भी शुरू कर दिया हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने गांधी चौक पर सत्याग्रह किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं चेयरमैन कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक कुलदीप सिंह पठानिया ने की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिता वर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल, प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस मीडिया सोशल मीडिया सेल के वाईस चेयरमैन शगुन दत्त शर्मा सहित प्रदेश व जिला के पदाधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई । प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और राहुल गांधी के समर्थन में आगे भी आवाज़ बुलंद करने की बात की ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं चेयरमैन कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार पर तानाशाही वाला रवैया अपनाने और विपक्ष की आवाज को दबाने के आरोप लगाए। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब अदनी के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो मानहानि के मुकदमे में उन्हें अधिकतम सजा दी जाती है जो कि सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फैसले के खिलाफ अपील करने से पूर्व भी उनकी सदस्यता को भी भंग किया जाता हैं, जो कि असंवैधानिक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर आगे भी आवाज बुलंद करती रहेगी।
नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत का किया दावा
कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला में नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत का किया दावा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चुनावों से पूर्व किए गए वायदों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा हैं जिसका लाभ इन चुनावों में भी पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओपीएस को लागू किया हैं और महिलाओं को पंद्रह सौ देने के वायदे को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा । वहीं सत्याग्रह में कांग्रेस के विधायकों की अनुपस्थिति पर पठानिया ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रपति के दौरे और उनसे मुलाकात को लेकर आज सभी विधायक शिमला गए हैं और सभी ने इसके बारे में पूर्व ही सूचित कर दिया था।
