By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल उत्सव प्रदर्शनी में बोतलों में बांस की कलाकृतियां बनी आकर्षण का केंद्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल उत्सव प्रदर्शनी में बोतलों में बांस की कलाकृतियां बनी आकर्षण का केंद्र
himachalNews

हिमाचल उत्सव प्रदर्शनी में बोतलों में बांस की कलाकृतियां बनी आकर्षण का केंद्र

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/25 at 3:08 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय हिमाचल उत्सव में प्रदेशभर के कलाकार अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने यहां पहुंचे हुए हैं। हमीरपुर जिला के नौहंगी गांव निवासी पद्म श्री करतार सिंह सौंखले की कलाकृतियां इन दिनों मंडी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। संस्कृति सदन में चल रहे इस उत्सव में करतार सौंखले की कलाकृतियां लोगों को एकाएक ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

पद्म श्री करतार सौंखले ने तैयार किया कलाकृतियों को

करतार सिंह सौंखले ने बताया कि उन्हें बचपन से ही ऐसी कलाकृतियां बनाने का शौक था, जो आज उन्हें इस मुकाम तक ले आया है। इस अदभुत कला के लिए उन्हें वर्ष 2021 में पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। करतार सौंखले चाहते हैं कि प्रदेश के अधिक से अधिक युवा उनसे इस कारीगरी को सीखें और इसे एक स्वरोजगार के रूप में अपनाएं। वहीं, राज्य सरकार भी ऐसी कलाकृतियों को अधिक से अधिक लोगों और खरीददारों तक पहुंचाने की दिशा में कारगर कदम उठाए।

बता दें कि करतार सिंह सौंखले चीफ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत हुए हैं। इनके पास बोतल के अंदर बांस की कलाकृतियां बनाने की अदभुत कला है। जिस बोतल में आप लिक्विड के अलावा और कुछ डालने की सोच भी नहीं सकते, उस बोतल में करतार सौंखले बांस की ऐसी-ऐसी कलाकृतियां बना देते हैं जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। देश की महान हस्तियों, देवी-देवताओं और प्रदेश के प्रमुख मंदिरों व ऐतिहासिक स्थानों की अदभुत कलाकृतियां इन्होंने बोतलों में बना रखी हैं, जिन्हें देखते ही हर कोई अचंभित हो उठता है।

TAGGED: Mandi Himachal festival exhibition
Chandrika April 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंडीगढ़ मनाली NH पर भौर में फोरलेन पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक…
Next Article भारी भरकम चट्टाने गिरने से एनएच- 505 पिछले 19 घंटे से अवरुद्ध, बीआरओ की टीम जुटी सड़क बहाली में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?