अनिल कुमार,किन्नौर: सोमवार को भारत -तिब्बत सीमा कोरिक व स्पीति,चांगो, नाको क्षेत्र को जोड़ने वाला एनएच- 505 ख़ाब पुल के समीप भारी चट्टानों के गिरने से अवरुद्ध हो गया था। इतनी भारी-भरकम चट्टानें सड़क पर आने के चलते पिछले 19 घंटे से यह मार्ग अवरुद्ध चल रहा हैं। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हैं। सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं अवरुद्ध हुए मार्ग को जल्द से जल्द खोलने का काम यहां बीआरओ की टीम कर रही हैं।
इस बड़ी घटना के बाद सीमा सड़क संगठन ने मार्ग बहाली के लिए मशीन तैनात कर दी थी,लेकिन भारी चट्टानें व पत्थरों के गिरने से सोमवार को मार्ग बहाल नहीं हो सका। खबर कि पुष्टि करते हुए सीमा सड़क संगठन के कनिष्ठ अभियंता कपिल ने कहा कि चट्टानें करीब 5 बजे के आसपास गिरी थी। अभी मौके पर बड़ी बड़ी मशीनरियों की सहायता से एनएच -5 से चट्टानों को हटाने क़ा कार्य जारी है और आज दोपहर तक यह सड़क बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
खाब समीप चट्टानें गिरने के दौरान गनीमत यह रही कि उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुज़र रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मार्ग अवरुद्ध होने से स्पीति क्षेत्र को जाने वाले व स्पीति से किन्नौर, शिमला आने वाले पर्यटकों को खासी दिक्कत का सामना कर आ पड़ रहा हैं। उन्हें चांगो,नाको व आसपास के सरकारी रेस्ट हॉउस व होटलों मे रुकना पड़ रहा हैं।
