बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -जिला मुख्यालय पर स्थित मुक्त कारागार जबली में 6.79 ग्राम चिट्टे का नशा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यक्ति की पहचान कर ली है। वहीं, पुलिस इस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
एक अन्य मामले में भी पुलिस ने 11.84 ग्राम चिट्टे सहित पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की ओर से मुक्त कारागार में कोई संदिग्ध वस्तु बाहर से फैंकी गई। जिसकी सूचना डयूटी पर तैनात कर्मी ने उच्च अधिकारियों को दी। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और इस वस्तु की जांच की तो यह चिट्टा पाया गया। अभी तक मुक्त कारागार जबली में चिट्टे की खेप फैंकने वाला आरोपी फरार चल रहा है। वहीं, दूसरे मामले में एसआईयू टीम ने स्वारघाट क्षेत्र के री में चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
