बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – कनिष्ठ अभियंता संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि सरकार की ओर से खाली पदों को भरने के साथ ही पदोन्नति भी प्रदान की जाए। बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में जेई एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कई कनिष्ठ अभियंता बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत हो रहे हैं। जिसके चलते इस ओर उचित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
राजीव शर्मा ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता अन्य कई समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाली पदों के चलते अतिरिक्त कार्य का बोझ भी झेलना पड़ रहा है। राजीव शर्मा ने कहा कि जेई एसोसिएशन सरकार के साथ खड़ी है। जिसके चलते एसोसिएशन की मांगों को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू का कर्मचारियों को ओपीएस मुहैया करवाने को लेकर भी आभार जताया। साथ ही कहा कि सरकार ने लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा किया है।
