बीबीएन : जगत सिंह – कहने को तो प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन है और यहीं से ही सरकार के खाते में राजस्व के रूप में करोड़ों रुपया जमा होता है, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी सरकार ने क्षेत्र का विकास करवाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है । आलम यह है कि आज भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
नालागढ़ के तहत पहाड़ी हलके रामशहर में बस अड्डे का निर्माण नहीं करवाया गया है । जिसके चलते बसे सड़कों के बीच ही खड़ी होती है और वही से सवारियों को उतारा चढ़ाया जाता है । जिसके चलते हर वक्त जाम की स्थिति राम शहर में रहती है और लोगों को आए दिन परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है । हालांकि यह कोई पहली बार लोगों ने मांग नहीं रखी है इससे पहले भी चाहे प्रदेश में बीजेपी की सरकार रही हो या कांग्रेस की सरकार रही हो, दोनों ही सरकारों से समय-समय पर क्षेत्रवासियों ने बस अड्डा बनवाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी भी सरकार ने बस अड्डे के निर्माण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई । जिसके चलते आज स्थिति जाम की रहती है और लोगों को प्रति देना बस अड्डे के कारण दिक्कतों से दो-चार होना पड़ता है। इस बारे में एक बार फिर राम शहरवासियों ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार से जहां बस अड्डे के निर्माण करवाने की मांग उठाई है वहीं उन्होंने राम शहर में एक पार्किंग स्थल बनाने की भी मांग उठाई है ताकि लोगों को जाम की स्थिति से निजात मिल सके।
