नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर पुलिस ने हत्या के एक मामले को चंद घंटों के भीतर सुलझा कर आरोपी व्यक्ति को सलाखों के पीछे भेज दिया । हत्या का यह मामला जिला के माजरा थाना के तहत सामने आया है। माजरा थाना के तहत मिश्रवाला में 35 वर्षीय व्यक्ति की ईट व डंडो से पीटकर हत्या की गई, जिसके बाद लाश को झाड़ियों में फेंका गया । सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने चन्द घण्टों में सुलझाया हत्या का मामला
पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि जाँच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी के दोस्त ने ही इस व्यक्ति को मौ+त के घाट उतारा है । उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल्स में यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी और आरोपी व्यक्ति के बीच कई बार बातचीत हुई है । वहीं आरोपी व्यक्ति ने भी इस बात को कबूल लिया है, उन्होंने माना कि आरोपी व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है ।
एसपी ने कहा कि मौके से कई साक्ष्य जुटा लिए गए हैं । साथ ही एफएसएल टीम भी मौके का दौरा कर रही है। एसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चार से पांच घंटों के भीतर ही मामले को सुलझाया है । पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
