By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम
himachalNews

शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/06/04 at 11:18 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला: अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के तीसरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम रही। सतिंदर सरताज ने अपने सूफियाना अंदाज में पंजाबी गीत पेश करके खूब रंग जमाया। सजन राजी हो जावे, लाओ इश्के दी अंबरा उड़रिया, मैं तो सजन एको मिके समेत एक के बाद एक अपने धमाकेदार गाने प्रस्तुत करके पूरे शिमला वासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने मेरे पैर न जमीन ते लगदे., तुम्हें दिल्लगी भूल जाने पड़ेगी.. गीत गाए तो पूरा रिज मैदान तालियों से गूंज उठा। इतना नहीं मेरी हीरिये, मेरी हीरिये तेरी खूशबूं नशीली मर जानीये से तो महोत्सव की शाम ही रंगीन हो गई।
शाम से ही शुरू हो गई थी सरताज से डिमांड
पंजाबी गायक को सुनने के लिए हिमाचल और स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों में भी काफी जोश दिखा। सैलानी इन्हें सुनने के लिए विशेष तौर पर चंडीगढ़, पंजाब, पटियाला से यहां पर आए हुए थे। उनका कहना था कि पहाड़ों की गोद में सरताज को सुनने के लिए काफी समय से तरस रहे थे। पहली बार यह मौका मिला है इसलिए आज सुबह ही शिमला पहुंचे हैं। इस सांस्कृतिक संध्या में लोग सायं चार बजे से सूफी गायक सतिंदर सरताज को सुनने के लिए रिज मैदान  में टकटकी लगाकर बैठे रहे। जैसे ही गायक मंच पर पहुंचे तो हजारों दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया और दर्शकों को शोर तब तक बंद नहीं हुआ, जब तक उन्होंने गाना शुरू नहीं किया।
अन्य कलाकारों ने भी खूब जमाया रंग
वहीं अन्य कलाकारों में हैरी, इंदु, अरुण जस्टा, राजेश मालिक और इंदरजीत ने भी दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया। फैशन शो, मंच पर विभिन्न स्कूलों की प्रस्तुतियां, पुलिस रिपोर्टिंग रूप के सामने पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन की प्रस्तुति एवं उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों ने जबरदस्त प्रस्तुतियां दी।अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के तीसरे दिन स्थानीय एवं प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकार अपनी प्रस्तुति दी। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि कहा कि सभी कलाकारों ने बहुत है अच्छी प्रस्तुति दी है और इनकी प्रस्तुति दिल छू जाने वाली हैं
रात तक घूमते रहे सैलानी
देर रात तक रिज व माल पर टहलते रहे लोग। इसका सबसे ज्यादा लाभ उन सैलानियों को हुआए जो रात के समय शहर में घूमने के बाद खाना खाने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान रेस्तरा, ढाबे ही नहीं बल्कि आम दुकानें भी खुली रही। रिज मैदान पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल के चलते चर्च के सामने प्रशासन ने रास्ता बंद कर दिया है, जिसके चलते लोगों को टका बैंच होते हुए लक्कड़ बाजार व माल रोड, शेरे ए पंजाब होते हुए स्कैंडल प्वांइट पहुंचना पड़ रहा हैं। वहीं एबुलेंस को भी घूमकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा हैं।।
अंतिम संध्या में मोनाली ठाकुर दिखाएगी अपनी आवाज का जादू
समर फेस्टिवल की अंतिम संध्या में बॉलीवुड गायक मोनाली ठाकुर अपनी आवाज का जादू रिज मैदान पर दिखाएगी। वहीं दिन भर स्कूली बच्चों के कार्यक्रम व शाम 5 बजे से पहाड़ी गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा समापन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
TAGGED: cultural, evening, International Summer Festival, Satinder Sartaj, Shimla, Sufi singer
admin June 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बद्दी के काठा में स्थित माइक्रोटेक उद्योग ने 400 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
Next Article सरकार की ओर से हर वर्ग के लिए बनाई जा रही हैं योजनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?