बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -कांग्रेस ने जहां कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान की है। वहीं महिलाओं को हर माह 15 सौ देने की भी शुरूआत कर दी गई है। ये बात बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने कही ।
सुनील शर्मा ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। सुनील शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की बिजली, पानी, सडक़ सहित अन्य समस्याओं का समाधान सरकार के माध्यम से करवाया जाएगा। ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। ताकि जनता को लाभ मिल सके।
