बीबीएन : जगत सिंह – बद्दी के तहत काठा स्थित माइक्रोटेक फैक्ट्री द्वारा 400 से ज्यादा मजदूरों को निकालने के मामले में मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रखा।
कंपनी गेट पर 400 से ज्यादा मजबूर कर रहे हैं प्रदर्शन
बता दें कि 400 के करीब मजदूर कंपनी के गेट पर काम पर वापस लेने को लेकर अड़े हुए हैं और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अपना नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं । इसी बीच कंपनी प्रबंधन द्वारा मंगलवार को मजदूरों को गेट से हटाने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया । पुलिस द्वारा महिला कर्मियों को गेट से हटाने की कोशिश की गई, लेकिन अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों मजदूर काम पर वापस जाने को लेकर अड़े हुए हैं। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक वह इसी तरह रोज प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि जब तक कंपनी प्रबंधन द्वारा पुलिस नहीं बलवाई गई थी तब तक उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा, लेकिन जब पुलिस बुलाई गई तो पुलिस द्वारा महिला कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की गई है । जिसके चलते एक महिला कर्मी चककर आकर सड़क पर गिर गई। इसके अलावा एक अन्य प्रदर्शन कर रही महिला भी घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल काठा में भर्ती कराया गया है । फिलहाल सैकड़ों बेरोजगार मजदूरों का रोष प्रदर्शन जारी है । मजदूरों ने साफ तौर पर चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही उन्हें काम पर वापस नहीं लिया गया तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगें, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और सरकार व कंपनी प्रबंधन की होगी।
माइक्रोटेक कंपनी के एमडी ने मीडिया कर्मियों के साथ की बदसलूकी
इस बारे में जब माइक्रोटेक कंपनी के एमडी सुबोध गुप्ता से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने उल्टा मीडिया कर्मियों के साथ भी बदसलूकी कर दी ।
