मंडी : धर्मवीर -शिक्षा के मंदिर में जहां प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र खुशी खुशी आते थे वहीं अब वह विद्यालय की चौखट पर पहुंचने पर सहम जाते हैं।स्कूल के समीप निर्माणाधीन मोक्ष धाम को देखकर जहां बच्चों को डर लगता है, वहीं बच्चों के अभिवावको ने भी शिमला के टूटीकंडी वार्ड में हीरानगर स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला के समीप निर्माणाधीन मोक्षधाम का विरोध किया है।
अभिवावकों ने किया स्कूल के समीप निर्माणाधीन मोक्षधाम का विरोध
मंगलवार को बच्चों के अभिवावक स्कूल के बाहर एकत्रित हुए और मात्र लगभग 100मीटर की दूरी पर बन रहे मोक्षधाम का विरोध किया।अभिवावकों ने कहा कि अभी मोक्ष धाम बन रहा है, जब यह बन जायेगा तो सुबह शाम बच्चों के लिए यह उचित नही होगा।स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने कहा कि शुरू में हमे पता नही था कि यहां क्या बनाया जा रहा है ।जब हमें पता चला कि यहां श्मशान घाट बन रहा है तो अब डर लगता है।यह स्कूल की अंदर से भी दिखता है और गेट के बाहर आते ही इस पर सीधी नजर पड़ती है।आठवीं कक्षा के सौरव ने कहा कि जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तब शवों का धुआं सीधा स्कूल के अंदर आएगा।वहीं अन्य छात्रों ने कहा कि यह स्कूल के सीधा सामने बन रहा है ।जब शव जलेंगे तब धुआं विद्यालय में आएगा।यहां से घरों को पानी भी जाता है।बच्चों ने कहा कि अब स्कूल में आने में डर लगता है।
वहीं बच्चों के अभिवावकों और स्कूल की एसएमसी
प्रधान ने कहा कि स्कूल के समीप मोक्षधाम बन रहा है,जो नही बनना चाहिए।स्कूल में छोटे बच्चे आते है जिससे उन्हें अब यहां आने से डर लग रहा है।उन्होंने कहा कि जब यहां शव जलाए जाएंगे तब उसका सीधा धुआं विद्यालय में आएगा।छोटे बच्चे स्कूल आते हैं तब वह इसके बारे में सवाल करते है कि यह क्या है ।उन्हें जब से पता चला है कि यह क्या है तब से वह डर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि इसका निर्माण किया जाए परंतु किसी और जगह इसे बनाया जाए।यह क्षेत्र चारों ओर से चिढ़ के जंगल से घिरा है, कभी भी आगजनी की घटना भी घट सकती है।अभिवावकों ने कहा कि अगर इसे यहां से हटाया नही गया तो हम इस स्कूल में बच्चे भेजना बन्द कर देंगे।
उप महापौर उमा कौशल का ये कहना
वार्ड की पार्षद व उप महापौर उमा कौशल ने कहा कि इस क्षेत्र में जो मोक्षधाम का निर्माण किया जा रहा है, वह स्थानीय लोगों की मांग पर ही किया जा रहा है।2019 में यह सदन से पारित हुआ था ।उसके बाद ही इसका निर्माण किया जा रहा है।यहां के लोगों को दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते इसका निर्माण किया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था और अब यह मामला न्यायालय में है।न्यायालय जो भी निर्णय देगा वह मान्य होगा ।अगर इसे हटाने के निर्देश दिए जाएंगे तब इसे हटा दिया जाएगा ।
