बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है और नशे के आदि युवा इन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं । ताजा मामला पीर स्थान के पास एक बंद पड़े उद्योग का है,जहां दो लोग पानी की मोटरों को चोरी कर रहे थे । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है ।
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने रात को ही चोरी करते हुए दो चोरों को जंगल की ओर से पकड़ लिया है और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरू कर दी है ।थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों ने पीर स्थान के पास ही एक निजी स्कूल में हुई गैस सिलेंडर की चोरी को भी कबूल लिया है और पुलिस ने दोनों ही आरोपियों से गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूछताछ के दौरान उन्हें और भी खुलासे होने की उम्मीद है ।
