संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून ने दस्तक दे दी हैं। मनसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश ने भारी तबाही हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें, तो 30 जून तक प्रदेश भर में बारिश की संभावना हैं। प्रदेश के सभी 12 जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी हैं। अब तक सबसे कम बारिश जिला लाहौल स्पीति में दर्ज की गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सिरमौर, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और सोलन में बारिश की संभावना जाहिर की है, जबकि 1 जुलाई से 3 जुलाई तक प्रदेश में कम बारिश की संभावना हैं। इसके अलावा 4 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा और प्रदेश भर में ज्यादा बारिश होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अब तक जून महीने में 29 फीसदी तक ज्यादा बारिश दर्ज की गई हैं। जून महीने में भी सामान्य से ज्यादा बारिश हुई हैं। सबसे ज्यादा बारिश सोलन और मंडी जिला में दर्ज की गई हैं। जिला मंडी में सामान्य से करीब 100 फीसदी ज्यादा बारिश हुई हैं।
डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मई महीने में भी बीते 19 सालों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के साथ स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की हैं।
